खेत-खलियान

सिरोल्या: क्षेत्र में गेहूं की फसल दो महीने की हुई, तेज ठंड से खेतों में लहलहाने लगी

Share

सिरोल्या (अमर चौधरी)। सिरोल्या क्षेत्र में रबी सीजन की फसलें दो महीने की हो गई है। क्षेत्र में तेज शीतलहर गिरने से फसलें खेतों में लहलहाने लगी है। ठंड से गेहूं की वृद्धि भी अच्छी हो गई है।

मौसम फसल के अनूकूल बना हुआ है। जिससे किसानों में उत्साह है। सुबह फसलों पर ओस गिर रही है। दिन में धूप मिल रही है एवं शाम को शीतलहर से फसलों को काफी फायदा मिल रहा है। भीलाखेड़ा के किसान रामेश्वर चौधरी ने बताया कि फसल में सिंचाई चल रही है। खेतों में मौसम से उपयुक्त नमी भी रहती है। गेहूं में अब धीरे-धीरे बालियां आने लगेगी।

गेहूं की फसल

सुतारखेड़ा के किसान लीलाधर चौधरी ने बताया कि हमारे क्षेत्र में गेहूं के साथ ही चने की फसल भी अच्छी है। खेत तैयार करने के बाद प्याज की चौपाई क्षेत्र में चल रही है। ठंड से बचने के लिए लोग साल, स्वेटर, टोपे एवं ऊनी वस्त्र पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जगह-जगह चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से लोग बचाव कर रहे हैं। साथ ही गराडू, जलेबी का लाभ भी ले रहे हैं। ग्रामीण ठंड से बचाव के लिए दुधारू पशुओं को गर्माहट देने के लिए अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। जिससे कि दुग्ध की कम मात्रा न हो एवं बीमारी से पशु ग्रसित नहीं हो।

Back to top button