धर्म-अध्यात्म

अनुकरणीय पहल: भोलेनाथ का मंदिर बनाने के लिए माथुर परिवार ने दान में दी भूमि

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। नगर के वार्ड नंबर 2 में रामदेवजी महाराज के मंदिर के पीछे महादेव भोले बाबा के मंदिर का निर्माण करने के लिए माथुर परिवार द्वारा भूखंड भूमि दान में दी गई।

उल्लेखनीय है कि वार्ड-2 में भोलेनाथ मंदिर का निर्माण करने के लिए भक्त लंबे समय से विचार कर रहे थे। अब भूमि दान में मिलने से मंदिर निर्माण हो सकेगा। भक्तों की मांग पर माथुर परिवार ने 8 बाय 8 भूमि दान में दी है। मंदिर का निर्माण नगरवासियों के सहयोग से होगा। इस अवसर पर नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्रेष्ठ कार्य के लिए नगर के वसूली पटेल मेहरबान सिंह ने माथुर परिवार का स्वागत कर आभार माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button