शिक्षा

परीक्षाओं के पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक को शोकाज नोटिस

Share

देवास। जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं संचालित की जा रही है। परीक्षाओं का सतत निरीक्षण जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय दलों द्वारा किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल ने बताया कि 6 मार्च को परीक्षा केन्द्र शासकीय उमावि चिमनाबाई देवास का निरीक्षण विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक द्वारा किया गया। परीक्षा केन्द्र के कक्ष क्रमांक 8 में पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही पाई गई। प्रकरण को संज्ञान में लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा केन्द्राध्यक्ष प्रियंका बैरागी, सहायक केन्द्राध्यक्ष रश्मि मेहता, कक्ष क्रमांक 8 में नियुक्त पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान एवं नम्रता वर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही वंदना नामदेव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनके निलंबन का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button