युवा सेवा संघ ने निकाली संस्कृति रक्षक देशभक्ति वाहन यात्रा

Posted by

Dewas news

देवास। युवा सेवा संघ द्वारा अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस वर्ष निकाली गई समस्त तिरंगा यात्राओं में सर्वश्रेष्ठ 108 वाहनों का संस्कृति रक्षक देशभक्ति वाहन यात्रा का काफिला निकाला गया

देवास। श्री योग वेदांत सेवा समिति के मार्गदर्शन में महिला उत्थान मंडल के सहयोग से युवा सेवा संघ के नेतृत्व में आसाराम बापू के रथ व साउंड वाली गाड़ियों को मिलाकर 21 चार पहिया वाहनों के साथ कुल 108 वाहनों के काफिले के साथ देश भक्ति, भारतीय संस्कृति रक्षक यात्रा निकाली गई।
यात्रा में कोई बेटी लक्षमीबाई बनी तो कोई भारतमाता। मधुसूदन के अग्रवाल के नेतृत्व में युवा सेवा संघ द्वारा यात्रा का संचालन किया गया।

हिंदू संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारों की तख्तियों के साथ नारे लगाए जा रहे थे तो बहनों के द्वारा बहनों की सुरक्षा के नाम पर कानून का दुरुपयोग बंद हो जैसी तख्तियों के साथ नारे लगाए जा रहे थे। मधुसूदन अग्रवाल के साथ बहन श्यामा जोशी द्वारा रैली में देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए आवाहन किया जा रहा था।

महापौर एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल तथा मन्नूलाल गर्ग के द्वारा आसाराम बापू की आरती कर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा का काफिला कैला देवी मंदिर से AB रोड होकर शहर के विभिन्न मार्गो जैसे साईं मंदिर, मीरा बावड़ी, नॉवेल्टी चौराहा, अलंकार मार्केट, जवाहर चौक, नयापुरा, एमजी रोड होते हुए सयाजी गेट से पुनः AB रोड से लेकर विकास नगर से मोड़कर वापस कैला देवी मंदिर पर पूर्ण हुआ। यहां पर गुरु वाटिका में गुरुदेव आसारामजी का पूजन कर आरती की गई तथा स्वल्पाहार के साथ प्रसादी वितरण किया गया।

Dewas news

समिति के भाई बी डी जामनेरा के द्वारा यात्रा की सफलता पर एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अखंड भारत के संकल्प को दोहराया गया।

समिति के अध्यक्ष सुनील देशमुख दने मुख्य अतिथियों तथा यात्रा में शामिल होने वाले सभी भाई-बहनों का धन्यवाद अर्पित किया। उपयुक्त जानकारी देते हुए ललित गहिले ने बताया कि, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पूरे भारत में और कहीं-कहीं विदेश में भी देशभक्ति संस्कृति रक्षक यात्रा निकाली गई, जिनका उद्देश्य आम जनों में देशभक्ति जगाना तथा भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक संतों का सम्मान करना एवं संतों के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़े फले फूले आदि विषय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *