धर्म-अध्यात्म

बीके निर्वेर भाई ने शांति और मानव कल्याण का कार्य किया- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Share

dewas news

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर में संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में व पूर्व महापौर रेखा वर्मा एवं संस्था के सभी सदस्यों, भाई बहनों द्वारा बीके निर्वेर भाईजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भाईजी एक आध्यात्मिक साधक थे। सन 1959 में संस्था से जुड़े और राजयोग की शिक्षा प्राप्त की। सन 1963 में उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था माउंट आबू राजस्थान में यज्ञ में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने भारत सहित विदेशों में ब्रह्माकुमारियों की शिक्षा को फैलाने में एक मूल्यवान और प्रभावी साधना के साथ काम करना शुरू कर दिया। 1982 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित निरस्त्रीकरण के बाद दूसरे विशेष सत्र में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

भाईजी नियमित रूप से ब्रह्माकुमारी टीवी चैनल पर दूरदर्शन के माध्यम से भी जनता को आध्यात्मिकता व मन की शांति के प्रेरणात्मक उद्बोधन देते रहे। वर्षों तक निस्वार्थ भाव से सेवा देते रहे। एक पवित्र दयालु हृदय से संपन्न थे। लोगों को सम्मान शांति और कल्याण का जीवन जीने में मदद करने के उद्देश्य से समाज की सेवा करने में तत्पर रहते थे। भाईजी ने जीवन पर्यंत सम्मान शांति और मानव कल्याण का कार्य किया। 19 सितंबर 2024 को भौतिक संसार छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए। भाईजी माउंट आबू में महासचिव ग्लोबल हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर मैनेजिंग ट्रस्टी एवं जानकी फाउंडेशन लंदन के उपाध्यक्ष भी रहे।

इस अवसर पर पूर्णिमा बहन, छाया बहन, ज्योति बहन, राम अग्रवाल, विवेक भाई, पूरन भाई, शिव भाई, बद्री भाई, एकता बहन, हेमलता वर्मा, राम भाई, सुनील भाई, अपुल श्री, गिरीश भाई, अग्रवालजी, सुमित्रा बहन सहित संस्था से जुड़े भाई-बहन व समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button