खेत-खलियान
सीहोर मंडी में नए सोयाबीन की आवक शुरू, 4551 रुपए क्विंटल मिले भाव


सीहोर। कृषि मंडी में नए सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। इस मानसून सत्र में अच्छी बारिश होने से सोयाबीन की बंपर आवक की होने की उम्मीद है। सीहोर मंडी में मंगलवार को नए सोयाबीन की आवक हुई।

कृषक देवनारायण निवासी पागरी नई सोयाबीन लेकर आए। यह सोयाबीन फर्म अंकित रितिक कुमार ने 4551 रुपए क्विंटल में खरीदी। मंडी सचिव नरेंद्र कुमार माहेश्वरी ने बताया कि आज नए सोयाबीन की आवक 130 बोरे रही। अभी मौसम थोड़ा खराब है। मौसम साफ होने पर आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ेगी। आज सभी जिंसों की आवक 5492 क्विंटल रही।




