धर्म-अध्यात्म
डोल ग्यारस पर निकला चल समारोह



शिप्रा (राजेश बराना)। डोल ग्यारस पर शिप्रा नदी तट से डोल निकाला गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने दर्शन व पूजन व आरती की। शिप्रा के प्रमुख मार्गों से होते हुए डोल ग्यारस का चल समारोह मां शिप्रा नदी के तट पर संपन्न हुआ। यहां पं. बालकृष्ण बैरागी ने महाआरती की और सभी को प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।




