देवास

दादी के देहांत की खबर सुनकर रात में गांव जाने के लिए निकला किशोर

Share

Dial 100

– रात एक बजे कोई साधन नहीं मिलने पर डायल 100 के जवानों ने पहुंचाया घर

– देवास के थाना कांटाफोड़ क्षेत्र में डायल-100 के जवानों ने किया अनुकरणीय कार्य

देवास। थाना कांटाफोड़ क्षेत्र में बिजवाड़ से अपने गांव जाने के लिए एक किशोर को कोई साधन नहीं मिल रहा था। उसने इसके लिए डायल 100 से सहायता की गुहार लगाई। पुलिस सहायता संबंधी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में बीती रात करीब 12:48 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सैनिक बाबूलाल देवड़ा, पायलेट वीरेंद्र काकोड़िया ने मौके पर पहुंचे। बताया कि रात्रि में इंदौर से आए 16 वर्षीय किशोर को अपने गांव सुंद्रैल जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। किशोर ने डायल-100 को कॉल कर मदद मांगी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर भूपेश शर्मा इंदौर में रहता है, जिसे रात्रि में सूचना प्राप्त हुई थी कि उसकी दादी का देहांत हो गया है।

दादी की अन्त्येष्टि में शामिल होने के लिए वह रात को ही इंदौर से अपने गांव जाने के लिए निकल गया था और बिजवाड़ तक बस से आ गया था। डायल-112/100 जवानों ने भूपेश को बिजवाड़ से सुंद्रैल गांव तक एफ आर व्ही वाहन द्वारा पहुंचाया। परिजनों ने देर रात सहायता करने के लिए डायल 100 के जवानों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button