राष्ट्रीय सीनियर डॉजबॉल चैंपियनशिप 4 से 7 अप्रैल तक बेंगलुरु में

देवास। 17वीं राष्ट्रीय सीनियर डॉजबॉल चैंपियनशिप 4 से 7 अप्रैल तक बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश डॉजबॉल संघ के सचिव प्रवीण सांगते ने बताया कि देवास में मध्य प्रदेश डॉजबॉल संघ द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 30 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को किट का वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश डॉजबॉल संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, विश्वमित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते, एवं देवास जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिमन्यु यादव उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव प्रवीण सांगते, सलीम शेख, यशवंत डागोरा, पंकज वर्मा, जितेंद्र शर्मा, लवलीन शर्मा, जयकुमार दोहरे, जयंत वर्मा, अमन श्रीवास आदि ने किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए डॉजबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विष्णु शिवहरे को तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश टीम इस प्रकार है:
बालक वर्ग:
- कप्तान: पुष्कर सिंह राजपूत (नर्मदापुरम)
- यश पटेल, वेद कुमार (जबलपुर)
- अखिलेश जनोरिया, सार्थक शुक्ला, आशीष सेन, ओम भेले, विवेक चौहान (भोपाल)
- प्रज्वल तिवारी (रायसेन), अक्षय चंद्रा (सतना), यशवंत (मंदसौर)
बालिका वर्ग:
- कप्तान: राशि सांगते
- जानवी भेरवे, हर्षिता तिवारी, उर्वशी, आरुषि राय (देवास)
- हर्षिता चौहान (उज्जैन), सोना गड़रिया, पूनम बमनके (कुक्षी)
- कोच: अब्दुल रशीद




