धर्म-अध्यात्मशिक्षा

सतपुड़ा एकेडमी में उत्साह से मनाया वर्ष प्रतिपदा पर्व

– भारतीय नववर्ष के कैलेंडर का किया विमोचन
देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी स्थित सतपुड़ा एकेडमी में वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। यहां पर वि​द्यार्थियों को शिक्षिकाओं ने मंगल तिलक कर गुड़-धनिया का प्रसाद वितरित किया। साथ ही विद्यालय द्वारा प्रकाशित कैलेंडर वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में विक्रम संवत २०८० के उपलक्ष्य में भेंट किया गया। चैत्र कृष्ण दशमी को कैलेंडर का विमोचन विद्यालय के चेयरमैन रायसिंह सेंधव, संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव एवं प्राचार्य अमित तिवारी द्वारा समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया गया।

नववर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज में यह कैलेण्डर वितरित किया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र कृष्ण अमावस्या तक का यह कैलेण्डर अपने भीतर सनातन धर्म की सम्पूर्णता को लिए हुए हैं। साथ ही विद्यालय की समस्त गतिविधियों को भी उसमें प्रदर्शित किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button