• Wed. Jul 16th, 2025

    करीब 400 यात्री अयोध्या धाम के लिए भौंरासा से हुए रवाना

    ByNews Desk

    Aug 11, 2024
    dewas news
    Share

    dewas news

    जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट व विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने यात्री बसों को भगवा झंडी दिखाकर किया रवाना

    भौंरासा (मनोज शुक्ला)। समरस भाव से चलाई जा रही श्री रामलला धाम अयोध्या एवं सप्त पवित्र नदियों के स्नान व अष्ठधाम दर्शन योजना अतंर्गत रविवार को भौंरासा नगर के भंवरनाथजी मंदिर से 4 बसों में सवार होकर लगभग 400 यात्री अयोध्याधाम तीर्थ महायात्रा के लिए रवाना हुए।

    यात्रा में सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र की सोनकच्छ तहसील के विभिन्न गांवों के यात्री शामिल हैं। सर्वप्रथम जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट व क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने बाबा भंवरनाथजी व भगवान मनकामनेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट व क्षेत्रीय विधायक एवं महायात्रा के संरक्षक डाॅ. राजेश सोनकर ने यात्री बसों को भगवा झंडी दिखाई।

    इससे पूर्व संगीत कलाकारों ने यात्रियों के स्वागत के लिए संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर महिलाओं द्वारा जमकर नृत्य किया गया। वहीं जल संसाधन मंत्री व विधायक भी यात्रियों के हाथ जोड़कर भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए। उन्होंने पंडाल में पैदल घूमकर यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही प्रसन्नता व्यक्त करते सभी यात्रियों को बधाई देते हुए शुभयात्रा के लिए मंगल कामना की। बताया जाता है कि, योजना अंतर्गत अभी तक 18 हजार से अधिक यात्रियों द्वारा लाभ लिया गया है। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट व विधायक श्री सोनकर ने कार्यकर्ताओं व मौजूदा लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। वही मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।

    जल संसाधन मंत्री से पूर्व में सोनकच्छ विधायक डॉ. सोनकर द्वारा कई विकास कार्यों की मांग की गई थी, जिसके बाद मंत्री सिलावट ने विकास कार्यों की मंजूरी दी। इनमें भौंरासा रानी दमयती तालाब का गहरीकरण व जीर्णोधार करवाने की घोषणा भी की। विधायक सोनकर ने बताया कि सोनकच्छ क्षेत्र के 52 गांव नर्मदा सिंचाई योजना में जुड़ना थे, वे अब जुड़ चुके हैं। सोनकच्छ क्षेत्र का कोई भी गांव अब नहीं छूटेगा। वही मंत्री सिलावट ने कहा मैंने आपको चुनाव के समय एक बात कही थी कि आप डॉ. राजेश सोनकर को जिताएंगे तो आपको विधायक के साथ एक मंत्री भी मिलेगा जो आपके सामने आज मौजूद हैं।

    इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई भेरूलाल अटारिया, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नरेंद्रसिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुरसिंह पिलवानी, भाजपा सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत, मंडल महामंत्री संजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरामसिंह ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि रोहित जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि छोटेलाल लोधी, पार्षद सचिन यादव, पार्षद सुरेश मालवीय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुकेश मालवीय, करणसिंह यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील चावडा, मुकेश कुमावत, राजेश लोधी, शैलेंद्र ठाकुर, मौसम माली, राहुल मूंदड़ा,विनायक माली, निर्मल चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *