• Fri. Mar 28th, 2025

बलिदान दिवस पर याद किया पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को, कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया

ByNews Desk

Jun 23, 2024
Nemavar
Share

नेमावर (संतोष शर्मा)। स्थानीय डाक बंगला परिसर में रविवार दोपहर में भाजपा जनसंघ के संस्थापक, आदर्श और एक विधान एक निशान के नारे को लेकर अपने जीवन की आहुति देने वाले पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

नगर भाजपा ने मंडल अध्यक्ष अर्जुन पंवार, नगर भाजपा अध्यक्ष जगदीश सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजपाल तोमर, विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर, नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष कौशल व्यास, पूर्व एल्डरमैन संतोष शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विजय चौधरी, सचिन पांचाल, ओमप्रकाश पटेल, अनिल भदौरिया सहित नगर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

Nemavar

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पश्चात परिसर में पौधारोपण कर नगर के सभी बूथ पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पौधारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *