शिक्षा

सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय टोंकखुर्द में मनाया प्रवेशोत्सव

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। शासन के आदेश अनुसार नगर के जनप्रतिनिधियों एवं संस्था के शिक्षकगणों के द्वारा प्रवेश उत्सव मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

जन प्रतिनिधियों द्वारा कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रों को संबोधित एवं नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। जनप्रतिनिधि के रूप में विनय श्रीवास्तव, प्रवीण गलोदिया पार्षद प्रतिनिधि एवं पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य जगन्नाथ दामेचा ने किया तथा शैलेश राठौर ने आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बिशनसिंह तोमर, ममता मालवीय, कैलाशसिंह अचवाना, ठाकुर प्रसाद बिलावली, बाबूलाल वर्मा, मनीष बिलावलिया, अनीता यादव, बृजेंद्र कटोरिया, संदीप शर्मा, लोकेंद्र सेंधव, पूजा चौहान आदि सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button