राजनीति

विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री बारेला से भेंट की

Share

बागली। विधानसभा बागली के उदयनगर, पुंजापुरा, बागली, चापडा, करनावद से गए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला से उनके विभागीय कार्यालय जाकर भेंट करते हुए बागली क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान उदयनगर सीतावन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, बागली नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अमोल राठौर, चापड़ा सरपंच नाथूसिंह सेंधव, आर्थिक प्रकोष्ठ के बागली विधानसभा मीडिया प्रभारी सुनील योगी, भाजपा कार्यकर्ता डीएल चौहान सहित आष्टा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्रीमती बारेला ने कहा कि शासन द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति परिवारों के लिए बहुत सी योजनाएं शुरू की है, उनका लाभ अधिक से अधिक पूरे प्रदेश में मिले यही लक्ष्य है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र अग्रवाल, नाथूसिंह सेंधव एवं अन्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button