देवास

शासकीय वाहन चालक संघ ने लेखराज मीणा को दी भावभीनी विदाई

Share

देवास। नर्मदा घाटी विकास विभाग में वाहन चालक के रूप में 36 वर्षों तक सेवाएं देने वाले लेखराज मीणा का शासकीय वाहन चालक संघ की ओर से भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभागृह में हुआ। श्री मीणा ने वर्ष 1989 से 31 अगस्त 2025 तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संघ के अध्यक्ष महेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि श्री मीणा सरल स्वभाव और सहयोगी व्यक्तित्व वाले रहे हैं। उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणा है। उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने हमें हमेशा छोटे भाई और हमसफर की तरह माना। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

पूर्व अध्यक्ष श्री सोनी ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि श्री मीणा के सहयोगी रवैये के कारण कभी किसी सदस्य को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। कार्यक्रम में श्री मीणा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। विजय राठौर, इकबाल पठान, कमलेश अवस्थी, कृष्णपाल सोलंकी, चन्दर यादव, गणेश राठौर, नानूराम, मुकेश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Back to top button