प्रशासनिक
दुर्घटना की रोकथाम के लिए सोनकच्छ हाइवे से गोवंश को गोशाला पहुंचाया

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने हाइवे पर गोवंश के वाहनों से टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को गोवंशों को हाइवे से हटाकर गोशालाओं में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में सोनकच्छ क्षेत्र में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सोनकच्छ हाइवे क्षेत्र से गोवंशों को गोशाला में स्थानांतरित किया गया।




