नगर निगम
आवागमन में बाधित गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा

देवास। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं अन्य स्थलों पर आवागमन बाधित करने वाले गोवंश को पकड़कर शंकरगढ स्थित गोशाला में भेजा जा रहा है।
रविवार को नगर निगम द्वारा प्रमुख मार्गों से 15 गोवंश को परिवहन के माध्यम से गोशाला भेजा गया। आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशानुसार सोमवार से 50 गोवंश को प्रतिदिन पकड़ने का लक्ष्य निगम गैंग प्रभारी को सौंपा गया है। इसके लिए अतिरिक्त रूप से एक दल भी बनाकर कार्रवाई की जाएगी।




