राजनीति

राहुल गांधी के आने से भाजपा के वोटों में होगी सवा दो लाख की बढ़ोतरी- महेंद्रसिंह सोलंकी

देवास। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहती हैं। जनता ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को जिताने का मन बना लिया हैं। सारे देश का वातावरण मोदीमय प्रतीत हो रहा है। इसलिए राहुल गांधी आए, प्रियंका गांधी आए या और कोई कांग्रेस नेता आए। कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

शाजापुर में न्याय यात्रा लेकर राहुल गांधी के आने पर यह बात भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी ने कही। श्री सोलंकी ने कहा कि भारत को नवनिर्माण की राह पर अग्रसित कर रहे मोदी जी 2047 तक विकसित भारत बनाना चाहते हैं। 10 वर्ष के प्रधानमंत्रित्व काल में मोदी जी ने कई ऐतिहासक निर्णय लिए हैं। जनहित के काम किए हैं। जनता भी जानती है कि मोदी जी जिस काम की गारंटी लेते हैं, वह पूरा जरूर होता है।

श्री सोलंकी ने भारत जोड़ो यात्रा पर कई कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल के आने से देवास-शाजापुर लोकसभा सीट पर भाजपा को सवा दो लाख वोटो की बढ़ोतरी होगी। वैसे भी जनता जनार्दन एवं भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 में देवास-शाजापुर से छह लाख से अधिक मतों से भाजपा को विजयश्री दिलवाने का संकल्प लिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button