खेत-खलियान
जिले में चना एवं सरसो फसल का पंजीयन 10 मार्च तक

देवास। जिले में चना एवं सरसो फसल का पंजीयन 10 मार्च तक किया जाएगा। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन के पंजीयन के लिए बनाए गए सभी पंजीयन केंद्रों पर किसान भाई चना एवं सरसो फसल का उपार्जन के पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए भूमि की खसरा बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवश्यक सहपत्र लेकर जाए। जिले के सहकारी केन्द्रों के अतिरिक्त किसान एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी पंजीयन करा सकते हैं।




