स्पोर्टस

नेशनल पिट्ठू प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम में मिली जगह

Share

टोंकखुर्द(विजेंद्रसिंह ठाकुर)। सेंट्र द्रोण कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल टोंकखुर्द के खिलाड़ियों को पिट्टू प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम में जगह मिली। खिलाड़ी नेशनल के लिए सूरत (गुजरात) रवाना हुए हैं।
सेंट द्रोण कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के तीन विद्यार्थी खनक श्रीवास्तव, कुमकुम सेंधव एवं नैतिक सेंधव पिट्ठू प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम में जगह बनाने में सफल हुए। तीनों विद्यार्थी ने प्रदेश की टीम में जगह बनाकर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में आज सूरत गुजरात के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक डॉ. जीएस चौहान, प्राचार्य लोकेंद्रसिंह बैस एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा चयनित विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षक राहुल भिलाला को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button