राजनीति
हाफिज घोसी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

देवास। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी की अनुशंसा एवं देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराजसिंह गोहिल ने भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद पर हाफिज घोसी देवास को नियुक्त किया। नियुक्ति पर हाफिज घोसी से उम्मीद की गई कि वे संगठन के प्रति इस दायित्व को सकुशल निभाकर संगठन में किसान मोर्चा को मजबूती प्रदान करेगें एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रति ईमानदारी स निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।




