क्राइम

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से भरा आयशर वाहन जब्त

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। देवास वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्र जिनवानी की कमलापुर बीट में लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने देर रात कार्रवाई कर वाहन को पकड़ते हुए वन अपराध प्रकरण दर्ज किया और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

वनमंडल अधिकारी देवास अमित चौहान एवं उपवन मंडल अधिकारी बागली अंकित जामोद के निर्देशन तथा रेंजर रामेश्वर ऊईके के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। वन स्टाफ ने कक्ष क्रमांक 93 में दबिश देकर आयशर वाहन को पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से लकड़ी के गुटखे (जलाऊ लकड़ी) परिवहन किए जा रहे थे।

वन विभाग के अनुसार जब्त वाहन को राजसात करने की कार्रवाई के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में वनरक्षक मनीष पुष्पद, सूरज सोलंकी, बसंत गोस्वामी, लक्ष्मण मसानिया एवं सचिन गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 जंगल में चल रही थीं पटाखों की अवैध फैक्ट्रियां, हजारों सुतली बम जब्त

Back to top button