लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश: शादी के अगले दिन फरार हुई दुल्हन, 6 आरोपी गिरफ्तार

2 लाख रुपए लेकर कराई थी शादी, देवास पुलिस ने राजगढ़ और इंदौर से दबोचे आरोपी, 1.18 लाख रुपए जब्त
देवास। शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने “लुटेरी दुल्हन” प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी कराने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठते थे और शादी के अगले ही दिन दुल्हन फरार हो जाती थी। पुलिस ने इस मामले में राजगढ़ और इंदौर तक दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
शादी के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला आखिर कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ी? पढ़ें पूरी खबर — लुटेरी दुल्हन से शादी कराने वाली इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार देवास निवासी फरियादी ने 8 मई को थाना नाहर दरवाजा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे की शादी कराने के नाम पर अंतरसिंह नामक व्यक्ति ने लगभग 2 लाख रुपए खर्च होने की बात कही थी। इसके बाद फरियादी को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले जाया गया, जहां सीमा यादव नाम की युवती और उसकी कथित मौसी गीताबाई से मुलाकात करवाई गई। बातचीत के बाद रिश्ता तय कर दिया गया।
कुंवारे युवाओं को शादी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस ने ऐसे पकड़ी लुटेरी दुल्हन — शादी के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
6 मई को सीमा यादव को देवास लाकर लिखापढ़ी कर फरियादी के बेटे के साथ शादी करवाई गई। शादी के एवज में आरोपियों ने फरियादी से 2 लाख रुपए नगद ले लिए। लेकिन शादी के अगले ही दिन रात में दुल्हन सीमा यादव घर से अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, तब फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दुल्हन बनकर ठगी करने वाले गैंग का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे — डबलचोकी थाना बरोठा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया पर्दाफाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोक सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
– सीमाबाई (21) निवासी पाली जिला उमरिया
– गीताबाई पति अर्जुन सिंह गुर्जर (50) निवासी जीरापुर जिला राजगढ़
– अंतरसिंह लोधी (64) निवासी राघोगढ़, हाल मुकाम उत्तम नगर इटावा
– कमल मालवीय (50) निवासी सांवेर रोड झुग्गी झोपड़ी, इंदौर
– फारूक मंसूरी (25) निवासी दत्तरावदा तहसील जीरापुर जिला राजगढ़
– कमल उर्फ दिलीप गुर्जर (45) निवासी बोरखेड़ी थाना माकड़ोन जिला उज्जैन
जब्त मशरुका
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार 500 रुपए नकद जब्त किए हैं।
शादी रचाकर युवकों की जिंदगी से खेलते थे ठग, कमलापुर पुलिस ने ऐसे खोली पोल — थाना कमलापुर ने किया लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सोनी, उप निरीक्षक गणेशलाल जटिया, राकेश बौंरासी, सहायक उप निरीक्षक कमल झोड़िया, प्रधान आरक्षक नितेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक यशवंत, प्रधान आरक्षक भगवान, प्रधान आरक्षक वासुदेव, आरक्षक नवदीप, विकास, महिला प्रधान आरक्षक अनिता, देविका, कशक, खुशबू तथा साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर और प्रधान आरक्षक सचिन चौहान की विशेष भूमिका रही।




