क्राइम

वेयरहाउस की लाइन में खड़े ट्रैक्टर से गेहूं चोरी, बरोठा पुलिस ने 4 घंटे में दबोचा आरोपी

Share

 

ऑपरेशन त्रिनेत्रम और व्हाट्सएप कम्यूनिटी ग्रुप की मदद से मिली बड़ी सफलता, 3 क्विंटल गेहूं बरामद

देवास। जिले की बरोठा थाना पुलिस ने तेजी और सूझबूझ का परिचय देते हुए गेहूं चोरी की वारदात का खुलासा महज 4 घंटे में कर दिया। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम और व्हाट्सएप कम्यूनिटी ग्रुप की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया 3 क्विंटल गेहूं भी बरामद कर लिया।

कृषि उपज मंडी से गांव लौटते वक्त किसान के 1.86 लाख चोरी

जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी बाबू पिता नगजी रविवार को वेयरहाउस में गेहूं जमा करने के लिए अपना ट्रैक्टर लाइन में खड़ा कर भोजन करने चले गए थे। जब वे वापस लौटे तो ट्रैक्टर से करीब 3 क्विंटल गेहूं गायब मिला। घटना के बाद फरियादी ने थाना बरोठा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बरोठा पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) बबिता बामनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी सविता सिंह जाटव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

किसान की मेहनत की कमाई उड़ाने वाला शातिर ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ में दबोचा

पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घटना की जानकारी व्हाट्सएप कम्यूनिटी ग्रुप में साझा की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक के हुलिए संबंधी गोपनीय सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने खोकरिया रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल रावत (30 वर्ष) निवासी बरखेड़ी थाना बरोठा जिला देवास बताया। उसके कब्जे से चोरी किया गया 3 क्विंटल गेहूं बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके पास से 3 क्विंटल गेहूं, जिसकी कीमत करीब 7,800 रुपए है, जब्त किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह जाटव, सहायक उप निरीक्षक गोरीशंकर, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, नंदराम भूरिया, तेजसिंह सिन्हा, आरक्षक विजेन्द्र सिसौदिया और अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button