राजनीति

Election result पहले राउंड में देवास-बागली में बीजेपी आगे

Share

देवास। मप्र विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है। देवास जिले की पांचों विधानसभा में सुबह नौ बजे तक की स्थिति के अनुसार मुकाबला टक्कर का है। पहले राउंड में यहां देवास विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार को 4747 वोट, कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को 4688 वोट प्राप्त हुए हैं। कुल 9917 वोटों की गिनती हुई है। नोटा को भी 66 वोट प्राप्त हुए हैं। देवास में भाजपा 59 वोटों से आगे हैं।

बागली विधानसभा में भाजपा को बढ़त हासिल है। यहां कांग्रेस के गोपाल भौंसले को 4112 वोट तो बीजेपी के मुरली भंवरा को 7961 वोट प्राप्त हुए हैं। पहले राउंड में बीजेपी 3849 वोटों से आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button