देवास
हरियाली महोत्सव: सद्गुरु साहेब कबीर सर्वहारा सेवा समिति ने किया 2 हजार पौधों का रोपण


देवास। हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय वन मंडल के सहयोग से सद्गुरु साहेब कबीर प्रार्थना स्थली प्रताप नगर में प्रार्थना स्थली प्रमुख मंगलनाम साहेब के हाथों 2000 पौधो का रोपण किया गया। साहेब मंगलनाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष छाया देते है, मेघ भी अपना ऊंच-नीच छोड़कर सभी जगह बरसते है। वैसा ही भाव संतो में भी रहता है, कि किसी से वेर भाव न रखकर निर्भय जीवन जीना। इस पुण्यमय कार्य मे पोषण आहार महिला संगठन की संभागीय अध्यक्ष दुर्गा परमार, शाजापुर के महंत नानूराम साहेब का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर केवल सिंह ठाकुर नेपाल, बलराम पंचोली बेडगांव, संतोष साहेब सुहागपुर, गोपाल सेंधव कराड़िया पीर, प्रकाश मालवीय, बाबुलाल ओसवाल सहित समाजसेवी व साहेब कबीर के अनुयायी उपस्थित थे।




