शिक्षा

अखिल भारतीय कालिदास समारोह -2023 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

देवास। अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2023 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय देवास में संपन्न हुई।

इसमें कालिदास भाषण प्रतियोगिता अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा की छात्रा रिया सत्यनारायण विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधाबाई की छात्रा अर्पिता अशोक धनगर ने द्वितीय स्थान तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधाबाई की ही छात्रा देविका दीपक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कालिदास श्लोक पाठ प्रतियोगिता अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा की छात्रा प्रियांशी पंकज प्रजापत ने प्रथम स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा की ही छात्रा कशिश महेश मांगरोला ने द्वितीय स्थान तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई की छात्रा प्रियांशी अनिल पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कालिदास चित्रकला प्रतियोगिता अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधाबाई की छात्रा अनुष्का रवि सेनिया ने प्रथम स्थान, नूतन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास के छात्र हर्ष दिनेश पांचाल ने द्वितीय स्थान तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोंककला के छात्र विशाल कमल लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ये प्रतियोगिताएं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं के नोडल अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी तथा प्रतियोगिता प्रभारी पूनम तंबोली मैडम थे। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नूतन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास के शिक्षक अनिल पंडित, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के शिक्षक कैलाश नारायण शुक्ला तथा हाईस्कूल मेंढ़की धाकड़ के शिक्षक गगन तिवारी थे।चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णय में देवास के विख्यात कला शिक्षक राजकुमार चंदन की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिताओं में देवास, सोनकच्छ, बागली और टोंकखुर्द के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सभी प्रतियोगिताएं संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी देवास कृष्णकांत शर्मा के संयोजन में संपन्न हुई।
सभी चयनित छात्र-छात्रा 7 नवंबर को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु उज्जैन में सहभागिता करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button