आपका शहर

मौसम में आया बदलाव, सुबह नौ बजे तक छाया रहा कोहरा

Share

fog

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। बारिश के बाद अब मौसम ने परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सुबह और रात में गुलाबी ठंडक का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप पसीने छुड़ा रही है। सुबह कोहरा भी छा रहा है।

बीते दो दिनों से मौसम में ठंडक आने लगी है। सोमवार को इसी परिवर्तन के तहत सुबह 6 से 9 बजे तक कोहरे की चादर दिखाई दी। कोहरा इतना अधिक था कि नजदीक में चलने वाला व्यक्ति भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। मजबूरी में वाहन चालक लाइट का उपयोग करके रास्ता पार कर रहे थे।

fog

सुबह घूमने वाले ग्रामीण कंचनसिंह दांगी, हरिनारायण पाटीदार, रामलाल बागवान, गब्बूलाल पाटीदार, राजेश बामनिया, रामसिंह बामनिया, भगवानसिंह पिंडोरिया आदि ने बताया कि वह प्रतिदिन घूमने जाते हैं, लेकिन आज घूमने गए तो बहुत देर तक कोहरा दिखाई दिया। मौसम में भी ठंड का अहसास होने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button