धर्म-अध्यात्म

राम नवमी पर ‘कदम’ के पौधे का किया रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share

 

– कैलादेवी मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा के दौरान वंदनाश्री जी ने किया पौधारोपण

देवास। कैलादेवी मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत लीला रस कथा के दौरान राम नवमी के शुभ दिन एक विशेष पर्यावरणीय पहल देखने को मिली। कथा वाचिका ब्रज रत्न वंदनाश्री जी के श्रीमुख से चल रही भक्ति कथा के बीच श्रीकृष्ण जी के प्रिय वृक्ष ‘कदम’ का पौधारोपण किया गया। इस पावन कार्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

वंदनाश्री जी ने पौधारोपण करते हुए कहा, कि जैसे श्रीराम और श्रीकृष्ण दोनों ने जीवन भर धर्म और प्रकृति का सम्मान किया, वैसे ही आज के युग में हमें भी पर्यावरण की रक्षा को अपना धर्म समझकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि आज का यह युग पूजा-पाठ के साथ प्रकृति की रक्षा से भी धर्म निभाने का है। जैसे हम अपने घर की साफ-सफाई करते हैं, वैसे ही हमें अपनी धरती माता को भी स्वच्छ और हरा-भरा रखना चाहिए। एक पौधा लगाना, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन दान देने जैसा है। हर पर्व पर पौधारोपण करना हमारी नई परंपरा बननी चाहिए।

इस कार्यक्रम में अनामिका दीपक गर्ग, प्राची जायेश गर्ग, हितेश गर्ग, चेतन उपाध्याय, प्रकाश शुक्ला, रमनजी, रामबाबू शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Back to top button