राजनीति

महिला कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

Share

देवास। महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक पर मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर देवास महिला कांग्रेस कैसे घर-घर नारी सम्मान योजना और कमलनाथ के वचनों को लेकर जाए, इस हेतु सार्थक चर्चा की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, फरजाना खान, जिला अध्यक्ष संगीता यादव, नव नियुक्त देवास महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रीना गलोदिया, शबाना सोहेल, वंदना पांडे, साधना प्रजापति सहित महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button