धर्म-अध्यात्म

दुनिया के सारे रिश्ते टूट जाए तब भी दुखी मत होना परमात्मा तुम्हारे साथ है- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर की ब्रह्मकुमारी बहनों ने संस्था सदस्यों के साथ वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन पर्व मनाया। जिले की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन, अपुलश्री बहन, मनीषा बहन, हेमा बहन, एकता बहन ने बुजुर्गों को रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा करवाया व रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

प्रेमलता दीदी ने विचार प्रकट करते हुए कहा, कि परमात्मा ही हमारी रक्षा करता है। चाहे जो भी परिस्थिति हो, दुनिया के सारे रिश्ते टूट भी जाए तो भी दुखी मत होना, क्योंकि परमात्मा तुम्हारे साथ है। परमात्मा से रिश्ता नहीं टूटना चाहिए। उसका स्मरण करते रहना। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। उन्होंने कहा, कि अगर हम परमात्मा का हाथ थाम लें तो इस संसार रूपी भवसागर से सहज ही पार हो जाते हैं। आध्यात्मिक मार्ग हमारे जीवन को रोशन कर देता है। वृद्धाश्रम संचालक दिनेश चौधरी ने कहा, कि ब्रह्माकुमारी संस्था एक आध्यात्मिक संस्था है। हम सभी संस्था से जुड़कर अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। इस अवसर पर सीमा जाधव, श्याम शुक्ला, उषा यादव, धीरज अय्यर राव, संस्था सदस्य ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन, अफजल भाई आदि उपस्थित थे। संचालन वृद्धाश्रम के संचालक चौधरी ने किया। आभार संस्था की हेमा बहन ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button