शिक्षा

गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए विद्यार्थियों के ह्रदय- देवकृष्ण व्यास

Share

देवास। विद्यार्थियों के ह्रदय में गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए। गुरु का ज्ञान जीवन में प्रकाश उत्पन्न करता है।

मप्र शिक्षक संघ जिला इकाई द्वारा शासकीय उमावि सिंगावदा में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में यह विचार संघ के प्रांतीय मंत्री देवकृष्ण व्यास ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने गुरु चरित्र पर प्रकाश डाला।

मप्र शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष बसंत व्यास के आग्रह पर उन्होंने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविता भी सुनाई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक भूषण कर्णिक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी उदलसिंह परमार, मोहनदास बैरागी, प्रभारी प्राचार्य अजेयता सराफ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। संचालन दिनेशसिंह सिसोदिया ने किया। आभार सुनील पटेल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button