राजनीति

भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का दर्जा बूथ जीताने वाले कार्यकर्ताओं के बल पर मिला- खंडेलवाल

बागली (सुनील योगी) मंडी प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि विश्व में अनुशासन एवं सबसे बड़े दल होने का दर्जा भारतीय जनता पार्टी को मिला है। यह सब बूथ स्तर के जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बगैर स्वार्थ के अपना कार्य ईमानदारी से करते हैं। चाहे कांग्रेस पार्टी कितना भी दुष्प्रचार करें या अन्य विपक्षी लोग योजनाओं की मिट्टी पलीत करने में तुले हो, हकीकत में भाजपा के प्रणेता रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार अनुरूप अंत्योदय तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभार्थी योजनाएं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग योजना का पूरा-पूरा लाभ लेने के बावजूद भी केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। मेरा बूथ कार्यकर्ताओं से निवेदन है, कि वह झूठे दुष्प्रचार पर लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए योजनाओं का लाभ समझाएं और लाभ दिलाएं भी सही। इसलिए भारतीय जनता पार्टी बूथ लेवल पर मजबूत करना जरूरी है। हमने बूथ जीत लिया तो समझो चुनाव जीत लिया।

इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी ने कहा कि समय नजदीक है इसलिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और प्रत्येक मतदाता को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराएं। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे ने कहा कि पूरा देश भारतीय जनता पार्टी की ओर देख रहा है और विश्वास जता रहा है। थोड़ी मेहनत और सच्चाई सामने लाना हम सबका फर्ज है। कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ के दुष्प्रचार पर रोक कार्यकर्ता ही लगा सकते हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिहर मोगरे, प्रवीण चौधरी, जटाशंकर मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह, परसराम पाटीदार, जयप्रकाश शर्मा ने भी अपनी बातें रखी। आभार भगवानसिंह कासलीवाल ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button