राज्य

ब्लड डोनेशन कैंप में 51 यूनिट ब्लड एकत्रित किया

– श्री महाकाल भैरव अखाड़ा संघ एवं ए-वन हेयर सलून ने दिया अनुकरणीय संदेश

वडोदरा। श्री महाकाल भैरव अखाड़ा संघ एवं ए-वन हेयर सलून के संयुक्त उपक्रम के साथ ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।
गुजरात के वडोदरा शहर में ए-वन सलून में ब्लड डोनेशन कैंप किया गया, जिसमें 51 यूनिट ब्लड सभी युवाओं ने दिया। ए-वन सलून के कार्यकर्ता विशाल लिंबाचिया, भाविक भोसले, हार्दिक कपाड़िया, अभिषेक पारेख, निखिल सालेकर, अरविंद वनकर और श्री महाकाल भैरव 18 संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोलंकी के साथ गुजरात प्रदेश महासचिव विरल सा., ज्योति परमार, कोमल दवे, विजय भाई, रोहित शर्मा, सचिन महाजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वडोदरा शहर के सभी कार्यकर्ताओं में ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर उत्साह रहा। सभी ने ब्लड डोनेशन किया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोलंकी ने कहा कि श्री महाकाल भैरव अखाड़ा संघ 28 राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है। हम आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के रतलाम में एक कार्यक्रम करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव मंगला कुंवर कार्यक्रम में मार्गदर्शन देंगी। विक्रमगढ़, आलोट और गुजरात के कच्छ जिले में कोटेश्वर भगवान के मंदिर में एक कार्यक्रम होने जा रहा है। जुलाई माह में तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन होने जा रहा है। वहां रामचंद्र रेड्डी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। हमारे सभी कार्यकर्ता जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


कैंप में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि
विनोदभाई सोलंकी सभी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हैं। श्री महाकाल भैरव अखाड़ा संघ के कार्यकर्ता के जन्मदिन पर भी आयोजन करते हैं। आने वाले समय में ब्लड डोनेशन कैंप में बच्चों को स्कूली जूते, नोटबुक, किताबें, पेंसिल, रबर, ड्रेस आदि वितरण करने का भी कार्यक्रम रखा गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button