राज्य

आईटीआई में एडमिशन के लिए अब 16 जून तक करा सकते हैं पंजीयन

Share

– वेल्डर ब्रांच के लिए कक्षा 8वीं पास विद्यार्थी भी कर सकते हैं आवेदन

हरदा। राज्य शासन द्वारा कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये कार्यक्रम जारी किया गया है।

प्राचार्य आईटीआई हरदा शरदकुमार मालवीय ने बताया कि पूर्व में प्रवेश पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। पूर्व में पंजीयन की तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी, जिसे 16 जून तक बढ़ाया गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थी अब 16 जून तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

प्राचार्य आईटीआई श्री मालवीय ने बताया कि विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से स्वयं अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केन्द्रों व एमपी ऑनलाइन के मध्यप्रदेश में स्थित किसी भी कियोस्क से पोर्टल www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया, कि विद्यार्थी 16 जून तक इच्छित संस्थाओं व व्यवसायों की प्राथमिक क्रम का चयन कर सकेंगे।

प्राचार्य श्री मालवीय ने बताया कि इस वर्ष जो अभ्यार्थी 10वीं कक्षा अनुर्त्तीण हुए वे भी कक्षा 8 वीं से वेल्डर व्यवसाय में प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 वीं की अंकसूची के अनुसार ही करें।

उन्होंने बताया, कि शासकीय आईटीआई हरदा व रहटगांव में प्रवेश के लिये हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून शाम 5 बजे के पूर्व शासकीय आईटीआई हरदा एवं रहटगांव में अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश पंजीयन संबंधी अधिक जानकारी के लिये प्रशिक्षण अधिकारी बीआर मंडलोई एवं मीना चौधरी अथवा मोबाइल नम्बर 9329192910 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button