देवास में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: ढाबों पर छापेमारी, व्हिस्की-वोदका सहित वाहन जब्त, 2 केस दर्ज

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश
देवास। अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग लगातार एक्शन मोड में है। 2 मई को विभाग की टीम ने शहर के कई ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर अचानक छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी और देशी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में एक वाहन भी कब्जे में लिया गया है, जबकि 2 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
शराब माफियाओं पर डिजिटल शिकंजा: क्यूआर कोड सिस्टम से कैसे कस रही है सरकार नकेल, पूरी खबर पढ़ें
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
देवास में अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
इसी क्रम में 2 मई को आबकारी टीम ने देवास शहर के भवानी सागर, बिहारीगंज, बालगढ़ रोड, मक्सी रोड और विराज होटल सहित विभिन्न स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल:
6 बोतल विदेशी मदिरा (व्हिस्की)
80 पाव विदेशी मदिरा (वोदका)
90 पाव देशी मदिरा (प्लेन) बरामद की। इसके अलावा एक एक्टिवा वाहन भी जब्त किया गया। आबकारी विभाग ने इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए हैं। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 74,250 रुपये बताई गई है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे, निलेश पंवार, उप निरीक्षक प्रेम यादव, अरविंद सोलंकी, मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार, दीपक धूरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, आशीष गुप्ता, निहाल खत्री, सैनिक किशोर, अनिल चौहान शामिल रहे।
पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 41 पेटी अवैध शराब और 2 वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
आगे भी जारी रहेगा अभियान-
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




