मजदूर दिवस पर अनोखी पहल: 75 मजदूरों का मुफ्त इलाज, डॉक्टर बोले स्वस्थ श्रमिक ही देश की ताकत

सिरोल्या (अमर चौधरी)। विश्व मजदूर दिवस के मौके पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां नर्मदा पाइपलाइन परियोजना में काम करने वाले श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
चींटी को आटा खिलाने से क्या होता है? जानिए चमत्कारी फायदे, दान-पुण्य का महत्व और Good Karma Tips
यह शिविर एल एंड टी कंपनी के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में 75 से अधिक श्रमिकों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने श्रमिकों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां प्रदान कीं।
शिविर का संचालन Larsen & Toubro (एल एंड टी कंपनी) के सहयोग से किया गया, जबकि चिकित्सा सेवाएं संजीवनी सम्पूर्ण क्लिनिक द्वारा उपलब्ध कराई गईं।
पशुओं को लू से कैसे बचाएं? गर्मी में रखें खास ध्यान
इस दौरान डॉ. अमर नागर ने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की रोकथाम संभव है और श्रमिकों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक रहना आवश्यक है। डॉ. नागर ने कहा कि स्वस्थ श्रमिक ही किसी भी प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं, और जनसेवा करना चिकित्सकों का प्रमुख कर्तव्य है।
Heatwave Causes & Prevention: क्यों बढ़ रही है गर्मी और बचने के उपाय
शिविर में श्रमिकों को न केवल जांच सुविधा दी गई, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और आवश्यक उपचार भी प्रदान किया गया। इस पहल से श्रमिकों में काफी उत्साह देखने को मिला।




