देवास

देवास की बेटियों ने बढ़ाया मान, विधायक निवास पर हुआ सम्मान

Share

 

विधायक गायत्री राजे पवार ने निवास पर 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का किया स्वागत, बताया समाज की प्रेरणा

देवास। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को विधायक निवास पर आमंत्रित कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन बेटियों की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।

विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये सभी छात्राएं भविष्य में और भी ऊंचाइयां प्राप्त कर देवास का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगी। इस अवसर पर परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में छात्राओं का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

 

Back to top button