धर्म-अध्यात्म

सोमवती अमावस्या पर माँ क्षिप्रा घाट दीपों से जगमगाया, महाआरती व भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Share

 

क्षिप्रा (राजेश बराना)। पुरुषोत्तम (अधिक) मास में आने वाली सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर माँ क्षिप्रा नदी घाट पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर ग्राम क्षिप्रा के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों ने माँ क्षिप्रा मैय्या के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया। संध्या समय पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।


दीपदान के पश्चात विधि-विधान से माँ क्षिप्रा मैय्या की भव्य महाआरती संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ क्षिप्रा का पूजन-अर्चन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम वर्षा की कामना की। आरती के दौरान भक्तों ने जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भोजन प्रसादी एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने माँ क्षिप्रा से अपने परिवार एवं क्षेत्र की उन्नति की प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर किए गए स्नान, दान, दीपदान और पूजा-अर्चना का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Back to top button