देवासराजनीति

राजोदा-कैलोद-डबलचौकी 31 किमी सड़क के टू-लेन निर्माण का भूमिपूजन 21 को

विधायक मनोज चौधरी के प्रयासों से हाटपिपल्या विधानसभा को मिलने जा रही बड़ी सौगात

Share

 

देवास/हाटपिपल्या। विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में राजोदा–केलोद–डबलचौकी 31 किलोमीटर सड़क मार्ग के टू-लेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह सड़क क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग रही है।

प्रातः 10 बजे प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा राजोदा से रैली के रूप में केलोद पहुंचेंगे। इसके पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर भूमिपूजन समारोह में सम्मिलित होंगे।
क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को स्वीकृति दिलाने एवं कार्य को आगे बढ़ाने में विधायक मनोज चौधरी के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विधायक श्री चौधरी द्वारा क्षेत्रवासियों की इस मांग को लगातार शासन के समक्ष उठाया गया, जिसके परिणामस्वरूप अब 31 किलोमीटर लंबी सड़क के टू-लेन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

यह सड़क हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के लिए जीवनरेखा के रूप में महत्वपूर्ण है। इसके टू-लेन निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि गतिविधियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण सौगात को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की सहभागिता रहेगी।

Back to top button