खेत-खलियान

देवास में किसानों के हित में सफल कार्यों के बाद गोपेश पाठक ने संभाली आगर-मालवा कृषि विभाग की कमान

Share

 

आगर मालवा। जिले के नवागत उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग गोपेश पाठक ने बुधवार को आगर-मालवा पहुंचकर उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास का पदभार ग्रहण कर लिया।

कृषि क्षेत्र में अपने नवाचारों, किसान हितैषी पहल और प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले श्री पाठक से जिले के किसानों को नई उम्मीदें हैं।

कृषि उप संचालक गोपेश पाठक को विदाई, ज्ञानसिंह मोहनिया का स्वागत

श्री पाठक इससे पूर्व देवास जिले में उप संचालक कृषि के रूप में सफल कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में देवास में किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए जागरूक किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देते हुए किसानों को पर्यावरण संरक्षण और भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विभाग ने नकली कीटनाशक दवाइयों की अवैध पैकिंग करने वालों पर कार्रवाई की

इसके अलावा नकली खाद, बीज एवं कीटनाशकों के कारोबार के विरुद्ध भी उन्होंने सख्त अभियान चलाया। नियमित निरीक्षण, जांच और कार्रवाई के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए। किसान हितों की रक्षा और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।

नकली कीटनाशक बेचने वाले तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

आगर-मालवा में पदभार ग्रहण करने के बाद श्री पाठक ने कहा कि किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना तथा कृषि क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही।

खाद, बीज एवं कीटनाशक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 

जिले के कृषि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ आगर-मालवा जिले के कृषकों को मिलेगा।

Back to top button