देवास

उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए हेमेंद्र निगम काकू सम्मानित

Share

देवास। पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन एवं मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा देवास में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समारोह में शामिल हुए 200 शिक्षकों एवं प्राचार्यों का सम्मान किया गया।

वरिष्ठ खेल शिक्षक हेमेंद्र निगम काकू काे उनकी खेल एवं स्काउट में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शाल-श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ईशान पटेल थे। अध्यक्षता प्रो. सीमा सोनी ने की। विशेष अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित एवं राज्यपाल पुरस्कृत व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी थे। ईशान पटेल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों में पूरे जीवन साथ चलने वाले संस्कार व अनुशासन की नींव रखते हैं।

संस्था ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे शिक्षकगणों को समय-समय पर सम्मानित किया जाए। गुरुजनों का सम्मान समय-समय पर करना चाहिए। चांसलर प्रीति पटेल, वाइस चेयरमैन व डाॅ. अजीतसिंह पटेल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इशान पटेल ने आभार व्यक्त किया। समारोह में सीईओ पुष्पराज मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर जय तिवारी, एडमिशन सेल अधीक्षक गिरीश कुलकर्णी, राजेश जैन शामिल हुए।

Back to top button