देवास

पद्मश्री मोहन नागर के देवास आगमन पर किया स्वागत

Share

देवास। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री से अलंकृत मोहन नागर के देवास आगमन पर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर तपस्या लोक कल्याण समिति के सेक्टर अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री राज्य कृषि पुरस्कार से सम्मानित धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य ज्ञानेश तिवारी, महेंद्र तिवारी, कुणाल शर्मा एवं सत्येंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन एवं स्वस्ति पुण्याह वाचन कर किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक सुप्रीति जाधव भी उपस्थित रही।

 

Back to top button