देवास

खेती में समूह की महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: राजपूत

आजीविका मिशन की वार्षिक आमसभा आयोजित, लखपति दीदियों ने साझा किए अनुभव

Share

देवास। ग्राम पंचायत बांगरदा में मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वार्षिक साधारण आमसभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में उम्मीद संकुल स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को समूह की वार्षिक कार्ययोजना, वित्तीय लेनदेन और आजीविका गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समूह से जुड़ने के बाद आए बदलावों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सरपंच कैलाशजी, विशेष अतिथि बैंककर्मी निधि कथिरिया, जिला प्रबंधक कौशल विकास रीना भगोरे, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से धर्मेंद्रसिंह राजपूत एवं हैंड इन हैंड इंडिया के परियोजना समन्वयक महेंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे। महिलाओं को समूह की गतिविधियों, वित्तीय अनुशासन तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी जानकारी दी गई। जेंडर शपथ भी दिलाई गई।

खेती में समूह की महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- राजपूत
कार्यक्रम में धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ गांव की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं अपने समूह के माध्यम से खेती, पशुपालन और अन्य छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाकर नियमित आमदनी का जरिया बना सकती हैं। समूह की दीदियों के अनुभव दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा हैं।

कार्यक्रम का क्रियान्वयन एनआरएलएम की ज्योति महेश्वरी ने किया। संचालन हैंड इन हैंड इंडिया के महेंद्र गोस्वामी ने किया। आभार विमल नागर एवं बबीता नाटले ने माना।

Back to top button