पर्यटन

World Environment Day शंकरगढ़ सिटी फॉरेस्ट में फोटोग्राफ़ी फेस्टिवल

Share

– विजेता को मिलेंगे हजारों के नगद इनाम
देवास। ग्रीन आर्मी के सदस्य शंकरगढ़ की पहाड़ी को हराभरा बनाने में जुटे हैं। यहां व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को हर वर्ष बड़े हर्ष के साथ शंकरगढ़ सिटी फारेस्ट में आयोजन किए जाते हैं। इस वर्ष भी वृहद् पौधारोपण के साथ फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीन आर्मी देवास द्वारा रखा गया है। इस प्रतियोगिता में कोई भी बिना किसी शुल्क के भाग ले सकता है।

उसे अपने मोबाइल या कैमरे से लिया हुआ चित्र संस्था को देना होगा व #shankargarhdewas #restoreshankargarh के हैशटैग के साथ सिटीफारेस्ट शंकरगढ़ के पेज को टैग करना होगा।

प्रथम विजेता को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार व तृतीय को 2 हजार रुपए का इनाम कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा दिया जाएगा। प्रतिभावान फोटोग्राफर्स को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

तो देर किस बात की, अपने कैमरे या मोबाइल से पहाड़ी की खूबसूरती को कैप्चर कर पर्यावरण के इस अनूठे आयोजन में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button