धर्म-अध्यात्म

श्री यादे माता की जयंती पर भोपाल में निकला चल समारोह

Share

देवास (राजेश बराना)। कुम्हार प्रजापति समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि श्री यादे माता की जयंती पर भोपाल में हर वर्ष की तरह श्री यादे माता जयंती चल समारोह निकाला गया।

चल समारोह भोपाल के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरा। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस यात्रा में प्रमुख रूप से दक्षिण-पश्चिम भोपाल के विधायक पीसी शर्मा (पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन), मध्य क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद, रामदयाल प्रजापति अध्यक्ष माटी कला बोर्ड, दिनेश प्रजापति संयोजक मप्र ऑल इंडिया कुम्हार प्रजापति पॉलीटिकल फेडरेशन, संतोष साहू अध्यक्ष श्री हिंदू उत्सव समिति भोपाल विशेष रूप सें उपस्थित रहे।
यात्रा जिला प्रजापति संघ अध्यक्ष भावरलाल प्रजापति के नेतृत्व में निकली। यात्रा के संयोजक नरेश प्रजापति (जिला अध्यक्ष भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन जिला भोपाल) थे। इस यात्रा में राधेश्याम प्रजापति वरिष्ठ समाजसेवी, अजय प्रजापति, एडवोकेट जगदीश प्रजापति, राजेश प्रजापति, राधेश्याम कुंभकार, कालूराम प्रजापति रायसेन, रवि प्रजापति, निर्मला दिनेश प्रजापति, कमलादेवी प्रजापति, भूरियाबाई, सीताबाई लक्ष्मी, रामकुमारी देवी, माया प्रजापति, हेमाबाई, सूरजदेवी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button