शिक्षा

वार्षिक मूल्यांकन हेतु कक्षा 8 की 1 अप्रैल को संपन्न संस्कृत विषय की परीक्षा निरस्त

Share

देवास। राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्रानुसार निर्धारित समय-सारणी के आधार पर 1 अप्रैल को संपन्न कक्षा 8वीं की संस्कृत विषय की वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की गोपनीयता कतिपय कारणों से प्रभावित हुई है। अतः छात्र हित के दृष्टिगत उक्त परीक्षा को निरस्त किया जाता है। कक्षा 8 में तृतीय भाषा अंतर्गत संस्कृत भाषा का चयन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन पुनः किया जाएगा। इस परीक्षा की आगामी तिथि हेतु निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
विदित हो कि तृतीय भाषा अंतर्गत किसी अन्य विकल्प यथा सामान्य हिन्दी/ उर्दू/ मराठी/उड़िया/ पंजाबी एवं CWSN मूक बधिर परीक्षार्थियों हेतु चित्रकला का चयन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए 1 अप्रैल को संपन्न परीक्षा पूर्ववत मान्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button