शिक्षा

पुस्तकें, यूनिफार्म, कॉपी उचित मूल्य पर एक जगह उपलब्ध कराने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में 8 से 10 मई तक पुस्‍तक मेला

Share

देवास। नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए क्रय की जाने वाली पुस्तकें, यूनिफार्म, कॉपी, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर एक जगह उपलब्ध कराए जाने के लिए पुस्तक मेला शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में 8 मई से 10 मई तक शाम 4 से 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। देवास जिले के समस्त पुस्तक विक्रेता एवं यूनिफार्म विक्रेता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 से संपर्क कर अपना स्थान बुक कराएं।

देवास जिले के समस्त अभिभावक एवं स्कूल में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं उचित मूल्य पर आवयश्कता अनुसार सामग्री क्रय करें एवं नई परम्परा का हिस्सा बने, ताकि आगामी सत्र में विद्यालयों की मनमानी और बाध्यता को खत्म किया जा सके। विद्यालय की बुक लिस्ट अनुसार पुस्तकें एवं अन्य सामग्री किसी भी विक्रेता से क्रय की जा सकती है, जिस पर विक्रेता से छूट का लाभ भी प्राप्त होगा, क्योंकि मेले में प्रतिस्पर्धा होगी।

मेले में करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन और प्रशिक्षित काउंसलर से परामर्श भी दिया जाएगा। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button