आपका शहर

बच्चों को बांटे मौसमी फल व बिस्किट

Share

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बच्चों को फलों का वितरण किया जाता है। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मौसमी फल वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि बच्चों को विद्यालय में विगत कई वर्षों से मौसम के अनुसार प्रति सप्ताह फल वितरित किए जाते हैं। अर्चना वर्मा एवं नाजमा खान ने बताया कि बच्चों में पोषण स्तर को बनाए रखने के लिए फल वितरण स्कूल स्टाफ एवं जन सहयोग से किया जाता है। गुरुवार को सभी बच्चों को आम, केले, खरबूजा एवं बिस्किट का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button