फ्री में सीखें Mobile Repairing, ट्रेनिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा भी; युवाओं के लिए बड़ा मौका

देवास। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित आरसेटी देवास ने युवाओं के लिए 30 दिवसीय फ्री मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स शुरू किया है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय रहेगा। यानी रहने, खाने, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और ट्रेनिंग मटेरियल का पूरा खर्च संस्थान उठाएगा।
Best Govt Job Preparation Apps 2026 – बिना Coaching घर बैठे करें तैयारी (SSC, UPSC, Banking) पूरी जानकारी यहां पढ़ें
आरसेटी निदेशक राजवीर सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बीपीएल बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 25 मई 2026 से आयोजित होने वाले 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स के लिए निःशुल्क (पूर्णतया आवासीय) प्रशिक्षण का पंजीयन कार्य जारी है।
Top Accounting Software in India (2026) – छोटे बिज़नेस के लिए बेहतरीन विकल्प यहां देखें पूरी लिस्ट
इच्छुक युवक अपने विकासखंड पर ग्रामीण आजिविका मिशन एनआरएलएम के प्रबंधक से या संस्थान आरसेटी भवन बीमा चौराहा उज्जैन रोड देवास पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नम्बर 98931-93973 पर भी संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
खेलवृत्ति 2025: पदक विजेता खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 31 मई अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया यहां पढ़ें
आरसेटी निदेशक श्री सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने, स्टेशनरी, गणवेश एवं ट्रेनिंग में लगने वाले मटेरियल की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से की जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात् अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऋण की आवश्यक्ता को देखते हुए सरकारी योजनाओं में ऋणावेदन भी संस्थान की ओर से करवाए जाएंगे। इस पाठ्यक्रम हेतु इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों का साक्षात्कार लेकर अंतिम 30 का चयन किया जाना है।
क्यों खास है यह मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स?
आज के समय में मोबाइल रिपेयरिंग एक हाई डिमांड स्किल बन चुकी है। कम लागत में शुरू होने वाला यह व्यवसाय युवाओं को जल्दी आत्मनिर्भर बना सकता है। ऐसे में देवास का यह फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।
Polytechnic College Admission: आवेदन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन पंजीयन आवेदन की पूरी जानकारी यहां देखें




